Haryana Cabinet Expansion: नायब सैनी सरकार का कुनबा बढ़ा, जानें मंत्रिमंडल विस्तार में किसे मिली जगह

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी थी, जो इस समारोह से दूर नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। आज आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। ये है सैनी की नई टीम सोहना से विधायक संजय सिंह, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सुभाष सुधा, अभय यादव, असीम गोयल, महिपाल ढांडा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। ये पहले ले चुके हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ 1: कंवरपाल गुर्जर 2: मूलचंद शर्मा 3: रणजीत सिंह 4: जेपी दलाल 5: डॉ. बनवारी लाल सूत्रों का दावा है कि सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पहले लोकसभा चुनाव के बाद होना था, लेकिन बाद में तय हुआ कि कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे। अभी मंत्रिमंडल में सीएम ओबीसी, दो जाट, एक-एक एससी, गुर्जर और ब्राह्मण समाज से मंत्री हैं। पंजाबी, राजपूत, वैश्य और यादव समाज से कोई मंत्री नहीं था। इसलिए भाजपा हाईकमान ने चुनाव से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी दे दी। शनिवार को भी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां हो गई थीं। मंत्रियों के लिए पांच गाड़ियां राजभवन के बाहर पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ देर बाद आनन-फानन कार्यक्रम बदल दिया गया। नाराजगी की बात से विज का इनकार दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।

Mar 19, 2024 - 19:44
Mar 19, 2024 - 21:55
 0  59
Haryana Cabinet Expansion: नायब सैनी सरकार का कुनबा बढ़ा, जानें मंत्रिमंडल विस्तार में किसे मिली जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow