पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

Mar 28, 2024 - 16:11
 0  12
पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। एक्स पर बच्ची के जन्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को मोहाली के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

पंजाब के इतिहास में मान पहले मुख्यमंत्री है, जो पद पर रहते हुए पिता बने हैं। मान ने मार्च 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी रचाई थी। गुरप्रीत कौर हरियाणा की रहने वाली है, जो कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू के सियासी रसूख वाले परिवार से हैं। भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow