Lunar eclipse 2024: चंद्र ग्रहण वाले दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

lunar eclipse march 25 2024: 25 मार्च 2024 यानी होली पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा जिसका पहला स्पर्श काल भारतीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे, परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे ...

Mar 24, 2024 - 00:33
 0  24
Lunar eclipse 2024: चंद्र ग्रहण वाले दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

chandra grahan 20244

chandra grahan 20244 lunar eclipse march 25 2024: 25 मार्च 2024 यानी होली पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा जिसका पहला स्पर्श काल भारतीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे, परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा लेकिन इसका प्रभाव संपूर्ण धरती पर रहेगा इसलिए भूलकर भी 5 कार्य नहीं करना चाहिए।

ALSO READ: Holika 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब खेलें होली और किसे रहना चाहिए बचकर

1. मानसिक बेचैनी: चंद्र ग्रहण का मन पर प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति में बेचैनी और क्रोध बढ़ जाता है। भूलकर भी नकारात्मक विचार मन में न लाएं और क्रोध करने से बचकर रहें।

 

2. हमबिस्तरी : ग्रहण कल के समय स्त्री प्रसंग से नर और नारी दोनों की ही नेत्र ज्योति क्षीण हो जाती है यानी आंखें कमजोर हो जाती है। इसलिए भूलकर भी यह कार्य न करें।

ALSO READ: lunar eclipse On Holi: होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य- राहु बालारिष्ट योग के चलते 4 राशियों पर खतरा

3. आचरण: ग्रहण काल में मनमाने आचरण से मानसिक अव्यवस्था और बुद्धि विकार तो होता ही है साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य की भी बड़ी हानि होती है। इसलिए अपने आचरण को शुद्ध रखें। यानी झूठ न बोलें, कोई बुरा कार्य न करें।

 

4. भोजन : ग्रहण काल के दौरान तामसिक भोजन यानी मांस, मटन, अंडा, बंसी भोजन या तेज मसालेदार भोजन भी भूलकर नहीं करना चाहिए। यह सेहत संबंधी गंभीर समस्या दे सकता है। ग्रहण के समय भोजन आदि करने से अनेक रोग होते हैं। इसीलिए आहार शुद्ध का ध्यान रखें।

ALSO READ: lunar eclipse 2024 : 4 घंटे और 36 मिनट के उपच्छाया चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर होगा असर, करें 5 अचूक उपाय

5. पानी : चंद्र ग्रहण का धरती के सभी जल पर गहरा प्रभाव पड़ता है जिसके चलते उसकी गुणवत्ता में परिवर्तन हो जाता है। अत: जल की शुद्धता का ध्यान रखें। पीने योग्य जल में तुलसी का पत्ता डालकर ही उसका सेवन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow