कर्नाटक के मैसूर में बोले पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही कांग्रेस

Apr 15, 2024 - 01:36
 0  40
कर्नाटक के मैसूर में बोले पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही कांग्रेस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता के सामने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मैसूर में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मैं उनका आशीर्वाद पाकर भाग्यशाली हूं।

मैसूर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में एनडीए के पास एच. डी. देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन है। हमारे पास येदियुरप्पा जैसे समर्पित और अनुभवी नेता हैं। हमें एच डी कुमारस्वामी जी का सक्रिय सहयोग है। इनका ये अनुभव कर्नाटक के विकास के लिए बहुत काम आएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दिन बहुत अहम दिन है, आज ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है। अगर हम 10 साल पीछे के समय को याद करते हैं तो हमें लगता है कि हम कितना आगे आए हैं। बीजेपी का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है। यह नये भारत की तस्वीर है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग 'सनातन' को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म की शक्तियों को नष्ट करना चाहते हैं। जब तक मोदी है, ये नफरत करने वाली ताकतें कभी सफल नहीं होंगी। ये मोदी की गारंटी है। 2024 लोक विधानसभा चुनाव सिर्फ अगले 5 साल का नहीं, बल्कि 2047 का 'विकसित भारत' तय करेंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना से सबूत मांगती है। वे (कांग्रेस) प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ काम कर रहे हैं, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow