मणिपुर सीएम बीरेन सिंह की सुरक्षा टीम पर उग्रवादियों का हमला, 2 जवान घायल
नई दिल्ली। पिछले काफी से हिंसा ग्रस्त मणिपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। इस हमले में 2 जवान घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत ये रही इस काफिले में मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे, वो फिलहाल दिल्ली में हैं।
उग्रवादी कांगपोकपी जिले में घात लगाए बैठे हुए थे। जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर निकल रहा था, तभी उस पर हमला हो गया। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों के वाहनों पर कई राउंड गोलियां बरसाई गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के करीब कोटलेन गांव के नजदीक अब भी गोलीबारी जारी है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मंगलवार को जिरीबाम जाने वाले थे। उनके दौरे से पहले सीएम की सुरक्षा टीम वहां जा रही थी, तभी उग्रवादियों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। इससे पहले उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में 2 पुलिस चौकियों, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस और 70 से अधिक मकानों में आग लगा दी थी।
What's Your Reaction?