विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Jun 17, 2024 - 23:44
 0  54
विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कसी कमर, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में इस बार उम्मीद से कम सीट मिलने के बाद बीजेपी लगातार मंथन कर रही है। इसी के चलते अब चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। बीजेपी ने इन चारों राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।

महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह को सौंपा गया है। यहां हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी जी किशन रेड्डी को दी गई है। 

इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पंजाब की जालंधर पश्चिम (एससी) से शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के रायगंज से मानस कुमार घोष, रानाघाट दक्षिण (एससी) से मनोज कुमार बिस्वास, बागदा (एससी) से बिनय कुमार बिस्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow