ताइवान के बाद अब अमेरिका में लगे भूकंप के तेज झटके

Apr 6, 2024 - 03:28
 0  26
ताइवान के बाद अब अमेरिका में लगे भूकंप के तेज झटके

न्यूयॉर्क। ताइवान के बाद अब अमेरिका में भी जोरदार भूकंप के झटके लगने की सूचना सामने आ रही है। यहां शुक्रवार की भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये झटके न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसका केंद्र जमीन से 10 किलो मीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो न्यूयॉर्क में ये झटके शुक्रवार 5 अप्रैल की सुबह महसूस किए गए। यहां रिक्टर स्केल पर ये झटके 4.7 की रही। इसके झटके बाद बिल्डिंग कांप गई। जिसके बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। हालांकि शुरुआत में ये यूरोपीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि ये झटके 5.5 की तीव्रता के साथ थे।    

बता दें कि अमेरिका से पहले अभी ताइवान में 2 दिन पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें धरती झूले की तरह हिलने लगी थी। इसमें 10 से ज्यादा लोग मारे गए और 750 से ज्यादा घायल हो गए। 500 लोग लापता भी हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। ताइवान में सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं या फिर झुक गईं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow