breaking news

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को लिखा खत, कहा- 20 साल से जो भरोसा आपने….





नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश की जनता के नाम एक खत लिखा है। इस खत में उन्होंने बीजेपी शासन में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया है और एमपी की जनता से बीजेपी के लिए समर्थन मांगा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैं मध्य प्रदेश जाता हूं। आपके मन में मेरे लिए इतना प्रेम देशखर अपार ऊर्जा मिलती है। आज प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से बढ़ रहा है। वह हमारे लिए अत्यंत खुशी की बात है। पिछले 20 सालों में मध्य प्रदेश बीमारु राज्य के अपने अतीत से निकलकर सशक्त और स्वावलंबी बना है। कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को जहां बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 साल से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है। उसके चलते मध्य प्रदेश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।

इन 20 सालों में सीएम शिवराज सिंह चौहान एंव भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरुप आज मध्य प्रदेश में हुए पांच लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण 16 फीसदी से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल 28,000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देखकर मुझे गर्व की अनुभूती हो रही है। यह 20 साल न सिर्फ प्रदेश के विकास के रहे हैं। बल्कि यह आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं योजनाएं चलाई है। जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। महिला कल्याण के प्रती समर्पण का भाव रखते हुए हमने लाडली और लक्ष्मियों की उन्नती के लिए निरंतर काम किया है। आज मध्य प्रदेश में किसानों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं का वर्तामान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य देख रहा है।

पीएम मोदी के इस खत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने मध्यप्रदेश को देश का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य बनाया है। यह हमारे लिए हर्ष और आनंद का विषय है कि विकास और जनता के कल्याण के कार्यों में प्रदेश सरकार सतत नये इतिहास रच रही है। प्रदेश के मेरे भाइयों-बहनों आपने सर्वदा @BJP4MP के कार्यों एवं कार्यशैली को सराहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं आप सबकी शुभेच्छाओं से हम प्रदेश को सफलता के नये शिखर पर पहुँचाने में सफल हुए हैं और आगे भी नवनिर्माण के सभी संकल्पों को सिद्ध करेंगे, यह विश्वास है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की हृदयस्पर्शी भावनाओं के लिए अपने और प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

Share With