breaking news

पीएम मोदी ने बोइंग परिसर का किया उद्घाटन, बोले- आज भारत में 15 प्रतिशत महिला पायलट है





नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक पहुंचे। जहां उन्होंने बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बेंगलूरू उम्मीदों को अविष्कार और उपलब्धियों से जोड़ने वाला शहर है। बेंगलूरू भारत की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक आपूर्ति से जोड़ता है। यह बोइंग का नया कैंपस बेंगलूरू की पहचान को और मजबूत करेगा। यह अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा सेंटर होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि यह परिसर भारतीय प्रतिभा में दुनिया के विश्वास को मजबूत करता है। एक दिन भारत इसी फैसिलिटी में भविष्य के विमान डिजाइन करेगा। यह फैसिलिटी पूरी दुनिया के एविएशन मार्केट को एक नई ताकत देने वाली है। ये ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ संकल्प को सशक्त करता है। ये भारत की प्रतिभा पर विश्व के भरोसे को मज़बूत करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के पायलट्स में से 15 प्रतिशत महिला हैं। यह ग्लोबल एवरेज से 3 गुना ज्यादा है। एविएशन और एयरोस्पेस सेक्टर में भी हम महिलाओं के लिए नए अवसर बनाने में जुटे हैं। चाहे फाइटर पायलट्स हों या सिविल एविएशन हो, आज भारत महिला पायलट्स के मामले में लीड कर रहा है।

कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे

कार्यक्रम के दौरान दर्शक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी मंच पर होते है। इस दौरान कुछ सेकंड के लिए पीएम मोदी अपना भाषण को रोक देते है। तभी पीएम मोदी सिद्धारमैया की ओर देखते है फिर मजाकियां अंदाज में कहते है कि मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है।

Share With