breaking news

पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल उद्घाटन, जानें क्या है खासियत





नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मुंबई में देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद रहे।

17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। ये अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है।

एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं। बता दें कि यह पुल मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। पुल के जरिए दो घंटे के सफर को 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह पुल 17 हजार 843 करोड़ रुपए की लागत में तैयार हुआ है।

Share With