breaking news

मध्य प्रदेश में अब विधायक तय करेंगे मुख्यमंत्री, 11 दिसंबर को होगी बैठक





भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है। मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों को इस बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।

विधायक दल की बैठक की अध्यता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुने गए पर्यवेक्षकों के द्वारा किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के चेहरा कौन होगा इस पर विचार किया जाएगा। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सीएम चेहरे को लेकर मंथन किया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद 7 दिन बाद भी सीएम के नाम पर सस्पेंस है।

बता दें कि, भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक मनोहरलाल खट्टर, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों से चर्चा करेंगे। भाजपा विधायक जिस भी नेता का समर्थन करेंगे उसकी रिपोर्ट पर्यवेक्षकों द्वारा केंद्र को सौंपी जाएगी, जिसके बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट हो पाएगा।

Share With