breaking news

मध्य प्रदेश: आज होगा मोहन कैबिनेट का विस्तार, 28 विधायक बनेंगे मंत्री, देखें पूरी लिस्ट





भोपाल। मध्य प्रदेश में आज डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का का गठन होने जा रहा है। दोपहर 3 बजे राजभवन में मंत्री शपथ लेंगे। सीएम मोहन यादव ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नाम की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। सरकार बनने के 12 दिनों बाद राज्य में मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है।

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा जोश शामिल हैं। मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव जी की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी नई सरकार। प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार। मुझे विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई सरकार। सभी मंत्री मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। नया मंत्री मंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा।

राज्य के नए मंत्रियों को राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार दोपहर 3 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। राजधानी भोपाल में मंत्रिमंडल को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान शहर में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के लिए सरकारी वाहन तैयार किए हैं। कुछ देर बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक राजभवन पहुंचने लगेंगे। ये विधायक अपने वाहनों से राजभवन पहुंचेंगे लेकिन मंत्री बनने के बाद सरकारी कार से वापस लौटेंगे।

मोहन सरकार के मंत्रिमंडल की शपथ 3 बजे होने वाली है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। यहां देखें लिस्ट

कैबिनेट मंत्री
प्रदुम्न सिंह तोमर
तुलसी सिलावट
एदल सिंह कसाना
नारायण सिंह कुशवाहा
विजय शाह
राकेश सिंह
प्रहलाद सिंह पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
करण सिंह वर्मा
संपतिया उईके
उदय प्रताप सिंह
निर्मला भूरिया
विश्वास सारंग
गोविंद सिंह राजपूत
इंदर सिंह परमार
नागर सिंह चौहान
चैतन्य कश्यप
राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण पवार

राज्यमंत्री
राधा सिंह
प्रतिमा बागरी
दिलीप अहिरवार
नरेन्द्र शिवाजी पटेल

Share With