![](https://khabardaar.co/wp-content/uploads/2024/01/cgg-11.jpg)
नई दिल्ली। जापान के टोक्यो एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हनेडा एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान एक विमान के अंदर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, जापान एयरलाइंस के जेट की तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद हादसा हुआ। हादसे में तटरक्षक विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि जेट पर सवार सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
गौरतलब है कि, जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके ने इस खौफनाक हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ तौर पर विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को उठते देखा जा सकता है। बताया गया है कि, हादसे की चपेट में आई फ्लाइट का नंबर जेएएल 516 था, जिसने होक्काइडो से उड़ान भरी थी।