breaking news

बीजेपी ने जीता चंडीगढ़ मेयर चुनाव, मनोज सोनकर बने मेयर





नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को पहला बड़ा झटका लगा है। चडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। मनोज सोनकार चडीगढ़ के मेयर बन गए है। भाजपा को 16 और इंडिया गठबंधन को 12 वोट मिले है। इसके अलावा 8 वोट रिजेक्ट हो गए हैं।

बता दें कि पंजाब-हरियाणा होईकोर्ट के आदेश के बाद आज चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हुए हैं। यहां पर पहले से ही कयास जताए जा रहे थे कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का बीजेपी से सीधा मुकाबला हो सकता है। आज सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान के परिणाम भी दोपहर तक आ गए। इस चुनाव में सभी 35 पार्षदों और सांसद किरण खेर ने अपना मतदान किया। ये मतदान बैलेट पेपर के जरिए संपन्न कराया गया।

वहीं, चुनाव को लेकर सदन में हंगामा भी देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए अदालत जाने की घोषणा की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन-दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है। यह बेहद चिंताजनक है। इस दैरान चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद प्रेमलता ने हाईकोर्ट जाने की घोषणा की है।

Share With