Sep 30 2023 / 7:30 PM

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष भस्म आरती

Spread the love

उज्जैन। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन में भी अनुष्ठान-अभिषेक किए जा रहे हैं। यहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान भगवान का विशेष भस्म आरती कर बाबा महाकाल से कामना की गई, वहीं अंगारेश्वर मंदिर में भी भात पूजन किया गया। भारत का मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। वहीं, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है।

वहीं इसकी सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान और अभिषेक किया जा रहा है। पुराणों के अनुसार चंद्रमा की गिनती शिव के गणों में होती है। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालु अपने हाथों में भारत का झंडा और चंद्रयान-3 की तस्वीरें लेकर पहुंचे। मंदिर के गर्भग्रह में जहां पुजारियों द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष भस्म आरती कर प्रार्थना की गई, वहीं, यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की।

जैसे ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर पहुंचेगा, लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलते ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Chhattisgarh