Dec 09 2023 / 12:03 AM

कमलनाथ और दिग्विजय ने हार स्वीकार कर ली है: कैलाश विजयवर्गीय

Spread the love

इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए काउंटडान शुरु हो चुका है और सभी दलों के नेता दौरे, बैठक और जनसभाओं में व्यस्त हैं। इसी क्रम में इंदौर में भी जनसम्पर्क के साथ बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने लगती है तो ईवीएम पर सवाल खड़े करने लगती है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ईवीएम से हिमाचल और कर्नाटक में चुनाव हुए, तब क्यों नहीं ये मुद्दा उठाया। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम साफ दिखाई देता है। पाकिस्तान से कांग्रेस का प्रेम क्यों है, मुझे समझ नहीं आता। कांग्रेस का विकास पर विश्वास नहीं है, ईवीएम पर विश्वास नहीं है, चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं है। ईवीएम पर सवाल खड़े करने का मतलब है कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है।

उन्होंने कहा कि स्टालिन के बेटे ने सनातन को खत्म करने की बात की, तब कांग्रेस के अध्यक्ष के बेटे उनका समर्थन करते है। कांग्रेस बताए सनातन के साथ है या नहीं। कांग्रेस की तुष्टिकरण देश के लिए खतरनाक है। इसलिए लगता है कि कांग्रेस भी देश के लिए खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश की अर्थव्यस्था अच्छी हो गई। पाकिस्तान में भूखमरी बढ़ गई। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस हार चुकी है। कांग्रेस कहती है राम काल्पनिक हैं। कमलनाथ के राम राम जपने की उम्र है। इसलिए राम राम जप रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय ने हार स्वीकार कर ली है। उसके लिए उनका धन्यवाद।

विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल अभिनेता बनकर नेता बनना चाहते हैं। कांग्रेस का संस्कार सबके सामने है। विश्व युद्ध कोई रोक सकता है तो वो नरेंद्र मोदी रोक सकते हैं। महिला बलात्कार में राजस्थान पहले नंबर पर है। कांग्रेस की विश्वनीयता समाप्त हो चुकी है। वह जातिगत जनगणना के आधार पर देश को बाटना चाहती है। कैलाश ने कमलनाथ को बुझता दीया बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा प्रदेश का करें। इससे बीजेपी की सीटें 190 तक पहुंच जाएंगी।

Chhattisgarh