एमपी में कांग्रेस की महिला विधायक ने अपने ही पार्टी नेता पर कराई FIR, बदसलूकी का लगाया आरोप

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में कांग्रेस की महिला विधायक कल्पना वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने पार्टी नेता पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिए शिकायत में महिला विधायक ने कहा कि पार्टी के नेता मनोज बागरी ने शराब के नशे में अपने साथी बबलू व अन्य के साथ मिलकर ना केवल उनका रास्ता रोका, बल्कि हाथ पकड़ने की कोशिश की।
इस बीच उनका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की गई। वहीं जब उनकी महिला सहायक ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की की। विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज बागरी भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता है और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
महिला विधायक ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि आरोपी मनोज बागरी भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं और दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। वह विधानसभा चुनाव की टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं।
चूंकि मामला एक विधायक से जुड़ा है। इसलिए सतना में सिविल लाइंस थाना पुलिस नेकेस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।