Dec 12 2023 / 12:17 AM

मध्‍य प्रदेश स्थापना दिवस आज, सीएम शिवराज का जनता के नाम संदेश

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश एक नवंबर को यानी आज बुधवार के दिन अपना 68वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश को मध्य प्रांत के नाम से जाना जाता था। प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज चौहान ने जनता के नाम ऐसा संदेश दिया है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभअवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और वह समय दूर नहीं जब मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 राज्य होगा। आइए हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं।

सीएम शिवराज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक जमाने में मध्यप्रदेश को बीमारू और पिछड़ा राज्य कहा जाता था। लेकिन आज हम समृद्ध और विकसित राज्यों की अगली पंक्ति में खड़े हैं। मध्यप्रदेश को अभी और आगे ले जाना है, मेरा निवेदन मध्य प्रदेश को ऐसे हाथों में न सौंपे, जो प्रदेश की तबाही और बर्बादी के जिम्मेदार थे, जिन्होंने प्रदेश को अंधेरों और गड्ढों का प्रदेश बना दिया, उनसे प्रदेश को बचाना है।

Chhattisgarh