मध्यप्रदेश

कुनो में नन्हे चीता शावकों का जन्म प्रदेश के लिए सौभाग्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव





मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कुनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 नन्हे चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के कुनबे में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

Share With