हरमनप्रीत की शानदार पारी से गद -गद हुई नीता अंबानी

डब्ल्यूपीएल लड़कियों के लिए संजीवनी साबित होगा
मुंबई। मुंबई इंडियंस की मालकिन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने महिला प्रीमियर लीग में कप्तान हरमनप्रीत कौर की तेज तर्रार 65 रनों की चौंकाने वाली शानदार पारी को देख कर कहा की इससे युवा महिला क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी रहा , इससे देश भर की युवा लड़कियों को खेल अपनाने व अपने सपनों को साकार करने का मौका मिलेगा।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का हिस्सा बनीं नीता अंबानी को उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से और अधिक युवा लड़कियों को खेलों में अपना करियर बनाने में मदद मिलेगी। शनिवार को पहले मैच में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की तेज तर्रार 65 रनों की पारी ने मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले मैच में 207/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था।
मुंबई इंडियंस के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की खिलाडी असमर्थ रही। मुंबई इंडियंस की गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेती रहीं और उन्हें 15.1 ओवर में मात्र 64 रनों के स्कोर पर समेट दिया। मुंबई ने टूर्नामेंट शुरू करने के लिए 143 रन की शानदार जीत दर्ज की।

“युवा लड़कियों को मिलेगा मौका”
इस जीत के बाद नीता अंबानी ने कहा आज का दिन शानदार रहा और मैच में महिलाओं के लिए एक यादगार लम्हा है। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है। मुझे उम्मीद है कि यह देश भर की युवा लड़कियों को खेल अपनाने, अपने सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा। नीता अंबानी ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मुंबई के लिए आगे बढ़ने की भी सराहना की। उन्होंने कहा मुंबई इंडियंस की क्रिकेटर युवतियां अपने खास स्टाइल के लिए जनि और पहचानी जतिन हैं। हमारी लड़कियों ने मैच में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाडियों की तारीफ करते हुए नीता अंबानी ने कहा, मुझे ऐसे खिलाडियों पर गर्व है।” हमारी कप्तान हरमन ने क्या विशेष पारी खेली। एमिलिया केर शानदार थीं, उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया।” 59 वर्षीय मुंबई इंडियंस की मालकिन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद सभी प्रशंसकों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपस्थिति से खुश नजर आईं।