Jun 02 2023 / 1:23 PM

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानें सूतक काल का समय

Spread the love

दीपावली के मौके पर सूर्य ग्रहण के बाद कल (8 नवंबर) को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा, जो देश के पूर्वोत्तर हिस्से में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। बाकी हिस्सो में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, इसके बाद यह अन्य हिस्सों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस दौरान भूलकर भी शुभ कार्य नहीं​ किया जाता। बता दें कि जब सूर्य और चंद्रमा की बीच पृथ्वी आ जाती है तो उस समय चंद्र ग्रहण लगता है और इस बार 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो भारत में कई राज्यों में नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और सूतक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। इसलिए चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही कुछ काम बंद कर दिए जाते हैं। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम के समय लगेगा और सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा। फिर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही सूतक काल भी समाप्त होगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं और भगवान की मूर्ति का स्पर्श करना निषेध होता है।

भारत में सबसे पहले अरुणालच प्रदेश में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके बाद यह गुवाहाटी, रांची, पटना, सिलीगुड़ी, कोलकाता में भी दिखेगा। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, वहीं अन्य हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।

Chhattisgarh