Dec 09 2023 / 1:47 AM

कल पुष्य नक्षत्र पर करें दीपावली की खरीदारी, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Spread the love

कल यानि 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र है। दीपावली के आते ही खरीदारी के लिए तैयारियां शुरू हो जाती है और इंतजार होता है शुभ मुहूर्त का। दीपावली के पहले खरीदारी के लिए खास माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र की शुरुआत कल सुबह 8 बजे से होगी, जो अगले दिन सुबह 11 बजे तक रहेगा।

शहर के बाजार दो दिन खरीदी के चलते गुलजार रहेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के संयोग में नए कार्य, वाहन, नई संपत्ति की खरीदारी के लिए दो श्रेष्ठ दिन इस बार मिल रहे हैं। दो दिन तक खरीद, निवेश के मुहूर्त के चलते शहर के बाजारों को सजाया-संवारा जा रहा है। रविवार को भी शहर के सभी बाजार, शोरूम खुले रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्रों का राजा माना जाता है। दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्त से शुरू की जाती है। इसमें भी पुष्य नक्षत्र विशेष माना गया है। इस बार दीपावली से पहले 4 व 5 नवंबर को दो दिन खरीदी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है।

शनिवार को सुबह आठ बजे से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी, जो अगले दिन रविवार को सुबह 11 बजे तक रहेगा। दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि, भवन, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण खरीदी के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी। बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तके खरीदना भी शुभ होता है।

Chhattisgarh