टॉलीवुड डायरेक्टर के. विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। साल की शुरुआत में ही तेलुगू-हिंदी सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति की खबर सामने आई है। मशहूर टॉलीवुड डायरेक्टर के. विश्वनाथ का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर काफी लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और बीते काफी दिन से बीमारियों की वजह से ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन डायरेक्टर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। डायरेक्टर के. विश्वनाथ ने अपनी आखिरी सांसे घर पर ही ली।
साल 2017 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा के.विश्वनाथ ने 6 नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड,10 फिल्मफेयर पुरस्कार और 8 स्टेट नंदी अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। देर रात उनका शरीर जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया।
के. विश्वनाथ को फिल्म जगत में कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से सांइस में स्नातक किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सांउड आर्टिस्ट के रूप में की थी। के. विश्वनाथ ने अपने जीवन में 55 फिल्मों को डायरेक्ट किया था।
उन्हें 1965 में बनी फिल्म आत्मा गोवरवम के लिए स्टेट नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। विश्वनाथ ने अपनी आखिरी फिल्म सुभाप्रदम को डायरेक्ट किया था। उन्होंने अपने करियर की 43 फिल्मों में एक्टर के रूप में काम किया था।