Mar 26 2023 / 1:42 PM

फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ रिलीज

Spread the love

नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ इन दिनों जमकर छाए हैं और फैंस को इस फिल्म का लगातार इंतजार है। इसी बीच में मेकर्स ने लाखों चाहने वालों को तोहफा दिया है और फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की आते ही फैंस क्रेजी हो गए हैं और शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री हर किसी को भा रहा है। दीपिका पादुकोण का समंदर किनारे मोनोकनी और बिकिनी लुक ने हर किसी को घायल कर दिया है।

‘बेशर्म रंग’ में किंग खान और दीपिका पादुकोण की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। शाहरुख खान ने इससे पहले इन गाने से जुड़े कुछ पोस्टर शेयर किए थे जो फैंस को खुब पसंद आए थे। बता दें कि ‘बेशर्म रंग’ को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है। लिरिक्स हैं कुमार के. इस फिल्म का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है।

‘बेशर्म रंग’ में दीपिका हदसे ज्यादा बोल्ड लग रही हैं और साथ ही शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री भी लाजवाब है। दीपिका पादुकोण ने अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को कायल कर दिया है। शाहरुख और दीपिका ने अपने डांस और केमिस्ट्री से लोगों के दिलों में जगह बना दी है। जैसे ही यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज किया गया, फैंस के बीच छा गया। कुछ लोग इसे मास्टरपीस बता रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसे कंप्लीट फायर बताया है।

Chhattisgarh