रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना ‘प्यार होता कई बार है’ रिलीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय बाद फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना ‘प्यार होता कई बार है’ रिलीज हो गया है।
रणबीर कपूर ने अपने सभी फैंस को इस वैलेंटाइन्स वीक पर एक म्यूजिकल सरप्राइज दिया है। रणबीर के इस नए गाने के बोल है ‘प्यार होता कई बार है’। ये गाना रिलीज होते ही मानो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में रणबीर कपूर के साथ उनके को-एक्टर अनुभव सिंह बस्सी भी नजर आ रहे हैं। गाने में रणबीर कपूर अपने सभी फैंस को एक मैसेज दे रहे हैं कि ‘प्यार एक नही बल्कि कई बार हो सकता है, तो उदास होने के बजाए उस दूसरे प्यार की खोज करो’।
इस गाने को म्यूसिक प्रीतम ने दिया है इसके अलावा अरिजीत सिंह ने गाने को आवाज़ दी है। गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। जो हर सिंगल के दिल में और कपल्स के दिल में या टूटे ही आशिकों को जिन्दा करने की उम्मीद देता है और इस वैलेंटाइन युवाओं को वैलेंटाइन को दिल खोलकर मनाने का उत्साह भरता है। गाने को रिलीज करते हुए भी मेकर्स ने कहा है, इस वैलेंटाइन आंसू मत बहाओ, अगली ढूंढो। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं। 8 मार्च को फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है।