Oct 04 2023 / 4:50 AM

एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, चंद्रयान-3 को लेकर किया था ट्वीट

Spread the love

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करना अभिनेता प्रकाश राज महंगा पड़ गया है। प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून पोस्ट किया था। पोस्ट में लूंगी पहने एक व्यक्ति एक कप से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर’।

हालांकि, प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन लोगों ने उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने उन पर भारत के प्राउड चंद्रमा मिशन का ‘मजाक’ उड़ाने का आरोप लगाया। कई यूजर्स तुरंत कमेंट सेक्शन में चले गए और ‘चंद्रयान -3’ मिशन का मजाक उड़ाने के लिए उनकी निंदा की। कई लोगों ने यह भी बताया कि यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति उनकी ‘अंधी नफरत’ के कारण है।

Chhattisgarh