Jun 06 2023 / 7:14 PM

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Spread the love

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स लगभग 1000 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 से नीचे, 59,845 पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंकों की गिरावट के साथ 18,000 के नीचे 17,806 पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में यह पिछले तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी 740 अंकों की गिरावट के साथ 41668 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में तो 3.76 फीसदी यानी 1179 अंकों की गिरावट आई और यह 30157 पर बंद हुआ।

बीते चार कारोबारी दिनों में घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को करीब 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले तीन महीनों की बढ़त बाजार ने पिछले चार दिनों में ही गंवा दी है। शुक्रवार के कारोबारी सेशन में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और विप्रो जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी।

Chhattisgarh