उत्तराखंड: आपदा प्रभावित को लोगों के लिए आगे आए अनंत अंबानी, सीएम राहत कोष में दिए 25 करोड़

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उन्हें 25 करोड़ की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को दिए गए सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार जताया।

उद्योगपति श्री अनंत अम्बानी जी के साथ फोन पर हुई चर्चा के दौरान अनंत जी ने उत्तराखण्ड के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की एवं इस विकास यात्रा को और अधिक मजबूत करने के लिए रिलायंस परिवार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹25 करोड़ की सहयोग राशि जमा की है।
अनंत जी एवं रिलायंस परिवार का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। यह राशि निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड के लोगों के लिए विभिन्न विकास कार्यक्रमों को शुरु करने में मदद करेगी।