Sep 23 2023 / 10:50 PM

मणिपुर में फिर हिंसा: उपद्रवियों ने 15 घरों को किया आग के हवाले, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Spread the love

नई दिल्ली। एक बार फिर से मणिपुर हिंसा की आग में जल उठा है। इंफाल पश्चिम जिले में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और 15 घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दोरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली व्यक्ति की जांघ पर जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए श्रेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लांगोल गेम्स गांव में आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई, जिसे तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और स्थिति को काबू में किया।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को क्षेत्र में हालात में सुधार आए हैं, लेकिन सुबह के वक्त की पाबंदियां जारी हैं। उन्होंने बताया कि इंफाल ईस्ट जिले के चेकॉन इलाके में भी हिंसा की सूचना मिली है, जहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिष्ठान के पास के तीन मकानों में भी आग लगा दी गई। दलकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात को बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उपद्रवियों ने कुकी समुदाय के कई घरों में आग लगा दी थी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग बफर जोन को पार कर मैतेई इलाके में घुस आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की।

Chhattisgarh