Oct 04 2023 / 4:30 AM

गिरिराज सिंह पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता

Spread the love

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार ने बीजेपी का दामन छोड़कर तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद तेजस्वी यादव दोबारा बिहार के उप मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी विषय पर एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे तेजस्वी यादव के वीडियो का एक क्लिप बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने शेयर किया। जिस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया।

गिरिराज सिंह द्वारा शेयर किया गया वीडियो 21 सेकंड का है। जिसमें रोजगार को लेकर किए गए वादे पर तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उन्होंने वादा किया था कि जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे लेकिन अभी वह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उप मुख्यमंत्री बने हैं। इस वीडियो के साथ गिरिराज सिंह ने लिखा, 10 लाख रोजगार देने का जो वादा हमने किया था, वह हम मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे। अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं।

गिरिराज सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर तेजस्वी यादव ने एक और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें तेजस्वी यादव कह रहे हैं, अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने हम से चर्चा की है। वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं। एक बार सरकार सही से बन जाए तो लोगों के लिए काम किया जाएगा। हमारे हाथों ने ही तो नीतीश कुमार के यहां तो होगा। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री जी करेंगे तो हमें और खुशी होगी।

तेजस्वी यादव ने वीडियो के साथ में लिखा कि श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फोटो लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, एडिटेड वीडियोस व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन विचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं। बाकी इस पूरे वीडियो को सुन खुशी मनाइए।

Chhattisgarh