एशिया कप के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली। एशिया कप का 30 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। इससे एक दिन पहले श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान किया है। श्रीलंका टीम के ऐलान के साथ ही एशिया कप की सभी 6 टीमों का नाम तय हो गया है।
श्रीलंका टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें प्रमुख गेंदबाज नदारद हैं। श्रीलंका को सबसे बड़ा झटका लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के रूप में लगा है। वह चोट के कारण आगामी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
वहीं टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी कप्तान दासुन शनाका को मिला है। श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का खिताब शनाका की कप्तानी में ही पाकिस्तान को हराकर जीता था। वहीं, कुसल मेंडिस को उपकप्तानी बनाया गया है। वहीं टीम में कुशल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा को भी शामिल किया गया है।
एशिया कप में श्रीलंका का पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। जबकि एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले मैच से हो रही है।
श्रीलंका की टीम-
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।