Sep 27 2023 / 12:45 PM

शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, ऐसे करने वाले बने पांचवे भारतीय खिलाड़ी

Spread the love

नई दिल्ली। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वन डे मैच में दोहरा शतक लगाकर कमाल कर दिया। शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए और आखिरी ओवर में जाकर आउट हुए। शुभमन गिल जब 150 रन पर नाबाद खेल रहे थे, उस वक्त तक भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे दोहरा शतक लगा देंगे, लेकिन आखिर में शुभमन गिल ने पांचवें और छठे गियर में बल्लेबाजी की और सारे रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए।

उन्होंने 145 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए हैं। इसके साथ ही वो डबल सेंचुरी लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि गिल 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हो गए है। अपनी पारी में गिल ने 19 चौके और 9 छक्के जड़े। इसके अलावा शुभमन गिल ने कीवी टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने नाम कई रिकॉर्ड किए। गिल ने आज वनडे फर्मेट में एक हजार रन भी पूरे कर लिए है।

उन्होंने 19 पारियों में एक हजार रन पूरे किए है। वो सबसे तेज एक हजार बनाने के मामले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इतनी तेजी से एक हजार रन नहीं बना पाया है। इसके साथ ही शुभमन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया।

बता दें कि पाकिस्तान के फखर जमां वनडे क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। फखर ने 18 पारियों में एक हजार रन को पूरा किया है। वहीं शुभमन गिल के वनडे करियर की बात करे तो, उन्होंने एक दोहरा शतक, 3 सेंचुरी और पांच अर्धशतक ठोके हैं।

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जो कि सही साबित भी हुआ। शुभमन गिल के 208 रनों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 350 रन बनाने होंगे।

Chhattisgarh