Dec 12 2023 / 1:33 AM

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Spread the love

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक आया है। शाहनवाज हुसैन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता की हालत अब ठीक है। अभी वे आईसीयू में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक शाहनवाज हुसैन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई गये थे, जहां उन्हें दोपहर बाद सीने में दर्द हुआ और वे अचेत हो गये थे। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने भी उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी, तब उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने तब उन्हें वायरल निमोनिया से पीड़ित बताया था और उन्हें इलाज के बाद आराम करने की सलाह दी थी।

Chhattisgarh