Sep 27 2023 / 3:17 PM

संजय अरोड़ा को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

Spread the love

नई दिल्ली। तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।

संजय अरोड़ा राकेश अस्थाना की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज (31 जुलाई 2022) को खत्म हो रहा है। गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आईपीएस संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

Chhattisgarh