Sep 23 2023 / 11:16 PM

सोनीपत में राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, किसानों के साथ की धान की रोपाई

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अलग अंदाज में दिख रहे हैं। बीते दिनों कभी वह ट्रक की सवारी करते दिखे तो कभी बाइक मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करते देखे गए। इस बीच आज सुबह-सुबह राहुल गांधी अचानक हरियाणा के सोनीपत में स्थित एक गांव पहुंचे, यहां उन्होंने मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई की है।

उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। सुबह 6.40 बजे वह सोनीपत पहुंचे। यहां अचानक उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अपना काफिला रुकवा लिया। इसके बाद वह किसानों के बीच खेत में पहुंच गए। करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए।

बीते दिनों राहुल गांधी एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बाइक को ठीक करते दिखाई दिए थे। इस दौरान दिल्ली स्थित करोल बाग के साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी ने साइकिल व्यापारियों से बात की थी। उन्होंने मैकेनिक से बाइक ठीक करने की कला सीखी। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर करेत हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है।

Chhattisgarh