राहुल की सदस्यता रद्द होने पर आग बबूला हुई प्रियंका गांधी, बोली- सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुकेंगे

नई दिल्ली। सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की सांसदी चली गई है। इसे लेकर देश में सियासी उबाल आ गया है। सोनिया गांधी राहुल से मिलने पहुंची हैं। वहीं, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, केंद्र सरकार और बीजेपी पर बेहद कड़े शब्दों में निशाना साधा है। उन्हें एक के बाद एक कई ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है।
एक अन्य ट्वीट में वह अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया, राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया।
आगे प्रियंका गांधी ने लिखा हैं, उन्होंने नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया था। क्या आपके मित्र अडानी देश की संसद और भारतीय जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठाने पर आप बौखला गए हैं? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।
चौथे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा हैं, जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है, आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।
गौरतलब है कि बीते दिनों को सूरत जिला कोर्ट ने चार साल पुराने मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इस मानहानि मामले में सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है जो इस पूरे सियासी भूचाल का कारण है।