Sep 30 2023 / 1:46 AM

गोरखपुर: गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी- जहां गीता है वहां करूणा और ज्ञान भी है

Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर और काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गीता प्रेस के शताब्दी समारोह को संबोधित किया और गोरखपुर लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शताब्दी कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस एक प्रिंटिंग प्रेस है जो सिर्फ संस्था नहीं बल्कि जीवंत आस्था है। मानव मूल्यों को संवारने के लिए गीता प्रेस जैसी संस्थाएं जन्म लेती है। गीता प्रेस किसी मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा गीता प्रेस ने अपने किताबों के जरिए करोड़ों लोगों के जीवन को संवारने का काम किया है। जहां गीता है वहां करूणा और ज्ञान भी है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है, इसके नाम में भी गीता है और काम में भी गीता।

पीएम मोदी ने कहा कि 100 वर्षों से यह संस्था पूरी मानवता को प्रकाश दे रहा है। धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है, यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।

उन्होंने कहा कि संतों की सदस्य कभी निष्फल नहीं होती। इसी संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस ने घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत को पहुंचाया है। गीता प्रेस इस बात का प्रमाण है कि अगर मूल्य व उद्देश्य पवित्र हों तो सफलता पर्याय बन सकती है।

गीता प्रेस शताब्दी कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 सालों में देश का तेजी से विकास हो रहा है। गीता प्रेस का 100 सालों का शानदार सफर रहा है। आजादी के बाद पहली बार कोई पीएम गीता प्रेस में आया है। इसी के साथ सीएम योगी ने कहा कि योग काफी प्राचीन विधा रही है। पीएम मोदी की वजह से योग को वैश्विक मान्यता मिली और 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पूरे देश में इस समय मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेन का जाल बिछा रही है। पीएम मोदी लगभग हर महीने किसी न किसी राज्य में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते है। पीएम ने कहा कि पूरे देश के नेता हमको चिट्ठी लिखते है और कहते है कि हमारे क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन चलाइए। पीएम मोदी ने गोरखपुर में वंदे भारत ट्रेन के हरी झंडी दिखाई।

वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलेगी। गोरखपुर से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और लखनऊ 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं फिर लखनऊ से शाम 7 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और गोरखपुर रात 11 बजे पहुंचेगी। अब पूरे देश में करीब 50 वंदे भारत ट्रेन चल रही है।

Chhattisgarh