Mar 26 2023 / 1:54 PM

पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ किया

Spread the love

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-गंगा विलास को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी में चार कम्युनिटी जेटी के अलावा पर्यटकों के लिए टेंट सिटी का औपचारिक उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद है।

बता दें कि गंगा विलास क्रूज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग में चलने वाला क्रूज है। ये क्रूज वाराणसी से असम में डिब्रूगढ़ के 3,200 किलोमीटर में कुल 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। इस क्रूज के जरिए 50 पर्यटन स्थलों को भी साथ जोड़ा जाएगा। इस दौरान ये क्रूज गंगा आरती, काजीरंगा के अलावा 50 से अधिक पर्यटन स्थलों से अपनी यात्रा का समापन करेगा।

गंगा विलास के मालिक राज सिंह के मुताबिक, सफर के दौरान क्रूज पर नाच गाने के तमाम बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके अलावा एक स्टडी रुम और एक पुस्तकालय का प्रबंध भी यात्रियों के लिए किया जाएगा। इस आलीशान क्रूज में स्पा, सैलून और एंटरटेनमेंट जोन का भी इंतज़ाम है। यहां कई सारे इंडोर गेम खेले जा सकते हैं।

इसके अलावा कई तरह के इंडियन खानों को भी परोसा जाएगा। राज सिंह का कहना है कि वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा के दौरान यात्रियों को उत्तर प्रदेश के ODOP और GI लेबल वाली चीजो से भी रूबरू कराया जाएगा।

Chhattisgarh