पीएम मोदी ने ओडिशा में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पुरी (ओडिशा) को हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से जोड़ेगी। बताया गया है कि इस ट्रेन का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी। आज देश में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी ‘वंदे भारत ट्रेनें’ अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी राज्य संसाधनों के अभाव में विकास की दौड़ में पीछे न रहे, इसके लिए आज भारत प्रयास कर रहा है। हमारी सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ओडिशा में आपदा प्रबंधन के लिए 8,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
पीएम कहा कि सबसे चुनौतीपूर्ण समय (कोरोना काल) में भी भारत ने अपनी विकास यात्रा को अक्षुण्ण रखा है। इसके पीछे सभी राज्यों की भागीदारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी राज्यों के साथ मिलकर भारत आज आगे बढ़ने का जज्बा रखता है।