Sep 27 2023 / 1:25 PM

24 घंटे में कोरोना के 12,608 नए केस, 72 लोगों की मौत

Spread the love

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13,900 मरीज महामारी से उबर भी गए। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को संक्रमण दर बढ़कर 4.21 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस की संख्या 1,01,166 रही। शुक्रवार को देश में 15,754 नए कोरोना केस मिले थे। उसके मुकाबले आज कुछ कम केस मिले हैं, हालांकि दैनिक संक्रमण दर में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दैनिक संक्रमण दर 3.47 फीसदी थी।

देश में अब कुल कोरोना केस बढ़कर 4,43,27,890 हो गए हैं। इनमें सक्रिय केस 0.23 फीसदी हैं। कोरोना से रिकवरी रेट 98.58 फीसदी है। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,36,99,435 हो गई है।

कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,289 हो गई। बीते 24 घंटे में 36 मौतें हुईं। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 209.40 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

Chhattisgarh