Oct 04 2023 / 4:51 AM

मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Spread the love

नई दिल्ली। तीन बार उत्तर प्रदेश सरकार की गद्दी संभालने वाले और आठ बार विधायक व सात बार सांसद रहने वाले नेताजी मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सैफई में बेटे अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम से सभी भाई, भतीजे, परिवार के करीबी लोगों समेत पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई में पैतृक आवास पहुंचाया गया। इसके बाद सुबह के समय सैफई के मेला ग्राउंड में उनका पार्थिव शरीर पहुंचाया गया, जहां उन्हें अंतिम बार देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं। साल 2012 में उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। वो केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। मुलायम सिंह यादव 8 बार विधानसभा-विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं, तो 7 बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता। मौजूदा समय में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद थे।

Chhattisgarh