Jun 02 2023 / 2:49 PM

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल होंगे कानून मंत्री

Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून मंत्री पद से किरेन रिजिजू को हटा दिया गया है। किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री बनाए गए हैं। रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। मंत्रिमंडल की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बदलाव को मंजूरी दी है।

बता दें कि किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रद्रेश पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2019 में खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। वहीं जुलाई 2021 में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदार रविशंकर प्रसाद के स्थान पर दी गई थी।

अर्जुन मेघवाल बीकानेर से भाजपा के सांसद हैं। वे साल 2009 से ही यहां सांसद बने हुए हैं। उनका जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ था। उन्होंने बीकानेर स्थित डूंगर कॉलेज से बीए।एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यहीं से आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे फिलीपींस विश्वविद्यालय चले गए जहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी।

इसके बाद वे राजस्थान कैडर में बतौर आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। मेघवाल साल 2009 से बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था। मई 2019 में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाया गया था।

Chhattisgarh