Dec 12 2023 / 1:22 AM

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण पर सभी दलों ने जताई सहमति, सीएम शिंदे बोले- जारांगे खत्म करें अनशन

Spread the love

मुंबई। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर राज्य में तनाव के हालात बने हुए हैं और मराठा समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। शिंदे ने सहयाद्रि राज्य अतिथि गृह पर ये बैठक बुलाई थी। इस दौरान सभी दलों ने आरक्षण पर सहमति जताई।

सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस बैठक में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत 32 पार्टियों के नेता शामिल हुए। करीब तीन घंटे चली मीटिंग के बाद शिंदे बाहर आए और मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने सर्वदलीय बैठक में सभी इस बात पर सभी सहमत हुए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। यह निर्णय लिया गया कि आरक्षण कानून के दायरे में होना चाहिए। अन्य समुदाय के साथ अन्याय भी नहीं होना चाहिए।

सीएम शिंदे ने कहा कि मैं मनोज जारांगे पाटिल से निवेदन करता हूं कि सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें। क्योंकि यह विरोध नई दिशा लेने लगा है। आंदोलन बदनाम होने लगा है। आम लोगों को असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने और सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।

बैठक में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांतदादा पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, गिरीश महाजन, दादाजी भुसे शामिल रहे। उनके अलावा विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और अपने-अपने दलों के कई नेता सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।

Chhattisgarh