मध्यप्रदेश: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ है। नीमच के मनासा में पथराव की ये घटना हुई। जिस वक्त पथराव किया गया उस वक्त रथ पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री मोहन यादव रथ पर सवार थे। पथराव में रथ सहित कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने ने पथराव के पीछे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से घबरा गई है। यात्रा पर हमला पहाड़ों और पेड़ों के पीछे से किया गया है। यह घटना काफी दुर्भाग्यापूर्ण और निंदनीय और गंभीर अपराध है। कांग्रेस के गुंडों ने योजनाबद्ध तरीके से यात्रा पर हमला किया है। पथराव करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पथराव में कई वाहन और रथ क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक जन आशीर्वाद यात्रा रामपुरा से निकलने के बाद मंदसोर जिले के गांधी सागर होकर भानपुरा जा रही थी। इसी दौरान मनासा विधानसभा के अंतिम गांव चेनपुरिया में जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची वहां मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रात 8 बजे तक यात्रा मंदसोर जिले के गांधी सागर पहुंच गई।