Dec 08 2023 / 11:49 PM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- ये नभ, जल और थल तीनों लोकों में भ्रष्टाचार करते है

Spread the love

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश चुनाव के कार्यक्रमों के तहत आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने महेश्वर के बाद इंदौर के महू में जनसभा की। इंदौर में भी वे कई जगह पर रैली के रूप में शामिल हए। उन्होंने महू में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ऊषा ठाकुर के पक्ष में जनसभा की और कांग्रेस को घेरा।

जेपी नड्डा ने कहा कि मप्र बीमारू राज्य था लेकिन भाजपा ने उसे विकसित राज्य में बदला। कांग्रेस का मतलब है करप्शन, अत्याचार, अनाचार और हकों पर डाका। कांग्रेस की सरकार में मप्र की हमेशा दुर्दशा हुआ। भाजपा ने मप्र को विकास की रफ्तार दी। महू से ऊषा ठाकुर को जिताकर आप मप्र में भाजपा की सरकार लाने में मदद करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जहाँ जहाँ जब जब कांग्रेस की सरकार आई वहां भ्रष्टाचार, अनाचार, अत्याचार, व्यभिचार हुए ये सब बातें कांग्रेस के साथ जुडी है। जहाँ कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगी और जहाँ भाजपा होगी वहां विकास होगा, महिला सशक्तिकरण होगा, युवाओं, किसानों का विकास होगा उन्हें ताकत दी जाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकना और वंशवाद परिवारवाद को बढ़ावा देना है जबकि भाजपा का मतलब लोगों को उनके अधिकार दिलाना, विकास करना है। नड्डा ने यूपीए सरकार के समय हुए घोटालों की लम्बी लिस्ट गिनाई, उन्होंने पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद घोटाला, कोयले का घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, मनरेगा घोटाले की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नभ, जल और थल तीनों लोकों में भ्रष्टाचार करती है।

कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने की मध्य प्रदेश सरकार के घोटाले गिनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर देंगे क्या हुआ? करीब 12 लाख किसान डिफॉल्टर हो गए, ये धोखा नहीं तो क्या है? एरिगेशन कॉम्प्लेक्स, वेयर हॉउस निर्माण, छात्र वृत्ति घोटाले गिनाते हुए कहा कि ये सिर्फ 15 महीने की सरकार में हुए घोटाले है आप सोच लीजिये आपसे क्या गलती हुई, इसलिए अब ऐसा नहीं होना चाहिए।

नड्डा ने केंद्र सरकार की योजनायें गिनाते हुए कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी अर्थ व्यवस्था बन गया है 2024 में फिर हमारी सरकार आई तो 2029 में भारत तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा कि आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, लाखो गरीबों के आवास बने हैं, कमलनाथ ने तो घर बनाने पर रोक लगा दी थी अब आप इन्हें रोक देना और कमल खिला देना, नड्डा ने शिवराज सरकार की लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजना की तारीफ करते हुए कहा ये महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है।

Chhattisgarh