Sep 27 2023 / 2:07 PM

भारत में शुरू हुआ साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, सबसे पहले इस शहर में आया नजर

Spread the love

दिनांक 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। आज के बाद यही चंद्र ग्रहण आपको साल 2025 में देखने को मिलेगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू हो गया है और यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई दिया है।

दुनिया के कई देशों में चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो ​गया था और यह शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। जबकि भारत में चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 23 पर दिखाई दिया है। भारत के पूर्वी क्षेत्रों में पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आएगा जबकि बाकी पूरे देश में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। जहां सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए, वहीं चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और सूतक काल के दौरान किसी प्रकार की पूजा-पाठ आदि नहीं होती। इस दौरान मंदिरों को बंद कर दिया जाता है।

आइए जानते हैं भारत में कब, कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण: ईटानगर, कोलकाता, रांची, कोहिमा, रांची, पटना और पुरी।
आंशिक ग्रहण: इन जगहों को छोड़कर पूरे देश में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

Chhattisgarh