Dec 09 2023 / 1:27 AM

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें क्या भारत में लगेगा सूतक काल?

Spread the love

आज यानी 14 अक्तूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इस बार सूर्य ग्रहण पर खास संयोग भी बन रहा है क्योंकि ग्रहण के बाद अगली सुबह शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा और इसी वजह से सूतक काल नहीं माना जाएगा। इस सूर्य ग्रहण के साथ पितृपक्ष का आखिरी दिन भी होगा जिसे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं।

भारतीय समय के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में साल के आखिरी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। इस बार सूर्यग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

हालांकि यह भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा और इसी वजह से भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि अगर किसी देश में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देता है, वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार कोई सूतक काल नहीं होगा। हालांकि अगर आप चाहें तो एहतियात के तौर पर ग्रहण और सूतक काल के दौर कुछ सावधानी बरत सकते हैं।

Chhattisgarh