Dec 09 2023 / 12:16 AM

लद्दाख: लेह में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवान शहीद, कई घायल

Spread the love

नई दिल्ली। लद्दाख के लेह में बड़ा हादसा हुआ है। लेह के क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर भारतीय सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में जेसीओ समेत 9 जवानों की मौत हो गई। वहीं, कई जवानों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुतबाकि, सैनिकों से भरा वाहन कारू गैरीसन से क्यारी शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गहरी खाई में गिर गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशान हो रही है।

भारतीय सेना के दस्ते में तीन वाहन शामिल थे। इसमें से सेना का ट्रक हादसे का शिकार हुआ। इस दस्ते में 3 अधिकारी, 2 जेसीओ अफसर और 34 जवान शामिल थे। तीनों वाहनों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस वाहन थे। लेह के जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है। ये गांव भारत-चीन सीमा पर बने वास्तविक नियंत्रण रेखा से नजदीक है। इस इलाके में कई खाई हैं।

Chhattisgarh