Mar 26 2023 / 2:50 PM

मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खार इलाके में दक्षिण कोरिया की एक महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। जहां 2 युवकों ने सरेआम कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ बदसलूकी की है। हैरान करने वाली बात ये है कि यूट्यूबर से छेड़खानी उस वक्त की गई, जब वो लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।

वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद खार पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई भी की। पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा लिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ धारा 354 के तहत केस भी दर्ज कर लिया। आरोपी के नाम मोबिन चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब अंसारी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कोरियाई युवती के साथ छेड़खानी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब युवती के साथ बदसलूकी करते है और उसे छूने की भी कोशिश करते है। हालांकि कोरियन युवती उन्हें ऐसा करने से बार-बार रोकती है। लेकिन वो नहीं मानता है। इतना ही नहीं युवक उसका जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने स्कूटी में बैठने की कोशिश करता है। इसके अलावा वो महिला को किस करने का प्रयास भी करता है।

कोरियाई महिला म्योची ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया और लिखा, पिछली रात लाइव स्ट्रीम के दौरान एक लड़के ने मुझे परेशान किया।

Chhattisgarh