भारतीय सेना के जवानों ने पैंगोंग झील में मनाया योग दिवस

नई दिल्ली। योग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख की सुप्रसिद्ध पैंगोंग झील किनारे योग किया। वहीं सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने देश की राजधानी दिल्ली में छावनी में योग कर योग दिवस मनाया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक वीडियो मैसेज के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया और कहा- मैं शाम करीब साढ़े पांच बजे योज कार्यक्रम में हिंसा लूंगा। ये कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत के आह्वाहन पर यूं एक साथ 180 से ज्यादा देशों का आना ऐतिहासिक है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा देश योग कर रहा है। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर योग किया। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली एम्स में डॉक्टर के साथ योग किया है।
बता दें, 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों के सामने 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकर कर लिया और तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।